फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From today four wheelers will not go to Ghantaghar from Pankhi intersection

Shahjahanpur News: आज से पंखी चौराहा से घंटाघर नहीं जाएंगे चार पहिया वाहन

Mon, 15 Jan 2024 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
From today four wheelers will not go to Ghantaghar from Pankhi intersection
शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज से लाल इमली चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। सदर बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को जाम से निजात मिलने वाली है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और डीएम-एसपी की उपस्थिति में व्यापारियों के बीच बनी सहमति के बाद सोमवार से बाजार में एकल मार्ग व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके तहत पंखी चौराहे से घंटाघर तक दो पहिया वाहन छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। विपरीत दिशा से सभी प्रकार के वाहन आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

जाम की वजह से पंखी चौराहे से घंटाघर तक लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा आदि के प्रवेश के कारण सड़क पर कई बार तो पैदल निकलने की भी जगह नहीं बचती। भीषण जाम की वजह से ग्राहक भी आने से कतराते हैं। शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारियाें के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा की बैठक हुई। व्यापारियाें ने अपनी समस्याओं को रखा। अधिकारियों से जाम से निजात दिलाने में सहयोग करने का वादा किया। जिसके बाद शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को लेकर एकल मार्ग यातायात व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत बहादुरगंज बाजार में सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक व्यवस्था को लागू किया है।
विज्ञापन

------

इस मार्ग से निकाला जाएगा -सदर बाजार से घंटाघर तक जाने वाले बड़े वाहनों को रोका जाएगा। उन्हें लाल इमली चौराहा से तारीन टिकली होते हुए निकाला जाएगा। जबकि, घंटाघर से बहादुरगंज पचराहा और आर्य महिला इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए पंखी चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चार स्थानों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था
एकल मार्ग व्यवस्था को लागू करने के लिए बाजार के आसपास चार स्थानों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। यातायात पुलिस ने बैनर लगवाने काम शुरू कर दिया है।

- पचराहा : पचराहा से बहादुरगंज की तरफ दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

- लोहा मंडी तिराहा : लोहा मंडी तिराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों को रोका जाएगा। जबकि लोहा मंडी तिराहा से बहादुरगंज तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के आने की व्यवस्था रहेगी।

- जेल रोड पार्किंग तिराहा : जेल रोड पार्किंग तिराहा से बहादुरगंज की तरफ दो पहिया वाहनों के आने की व्यवस्था रहेगी। शेष वाहनों के आने पर कार्रवाई होगी।

- अल्का गेस्ट हाउस तिराहा : यहां से आर्य महिला इंटर कॉलेज तिराहा की तरफ बड़े वाहन या ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे। सिर्फ दो पहिया वाहन ही जाएंगे।
-----------
दुकानों के बाहर नहीं रखा जाएगा सामान
- बैठक के दौरान व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने दुकानों के सामने सड़क पर सामान नहीं रखने के लिए सहयोग मांगा। व्यापारी नेता कुलदीप सिंह दुआ ने आश्वस्त किया कि प्रशासन का व्यापारी सहयोग करेंगे। दुकान के सामने सब्जी, फल, चाट आदि के ठेले भी नहीं खड़े हाेंगे।

------
व्यापारी भी पार्किंग में खड़े करेंगे वाहन
दुकानाें के बाहर व्यापारी अपने वाहन भी नहीं खड़े कर पाएंगे। नई व्यवस्था में जेल के पीछे पार्किंग, बहादुरगंज पुलिस चौकी के पास पार्किंग, शहीद द्वार मैदान में वाहन खड़े कराए जाएंगे। लकड़ी मंडी मार्ग पर पार्किंग में केवल दो पहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। यातायात प्रभारी बाल किशन यादव ने बताया कि बुजुर्ग, एंबुलेंस, स्कूली वाहनों को आने-जाने में सुविधा दी जाएगी। एकल मार्ग व्यवस्था में ठेलों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
------
- व्यापारियों से सहमति के बाद एकल मार्ग व्यवस्था को शुरू किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed