{"_id":"69d25051a222e3c4ff063cbb","slug":"friendship-formed-on-social-media-leads-to-rape-accused-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-169844-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तिलहर। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद किशोरी को अपने जाल में फंसाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, परौर थाना क्षेत्र के गांव डमुरिया के रहने वाले 21 वर्षीय दिलशाद ने तिलहर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू की। बाद में उसे अपने जाल में फंसा लिया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरयू पुलिया के पास से दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दिलशाद को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद