{"_id":"65cdfaa10ceea5bce70bed94","slug":"free-ration-will-be-distributed-till-28th-february-in-shahjahanpur-pilibhit-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Free Ration: 28 फरवरी तक निशुल्क राशन का होगा वितरण, इस बार से बाजरा भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Free Ration: 28 फरवरी तक निशुल्क राशन का होगा वितरण, इस बार से बाजरा भी मिलेगा
Thu, 15 Feb 2024 05:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 05:20 PM IST
सार
शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले में बृहस्पतिवार से निशुल्क राशन वितरण शुरू हो गया। 28 फरवरी तक राशन बांटा जाएगा। इस बार से राशन कार्ड धारकों को बाजरा भी मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से बृहस्पतिवार से निशुल्क राशन वितरण शुरू कर दिया गया। 28 फरवरी तक राशन वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को नौ किलो गेहूं, 21 किलो चावल और पांच किलो बाजरा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं, तीन किलो चावल व एक किलो बाजरा दिया जाएगा। कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की सुविधा पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी मान्य रहेगी। जिन कार्डधारकों का किन्हीं कारणों से अंगूठा नहीं लग पाता है, उन्हें मोबाइल ओटीपी वैरीफिकेशन के माध्यम से भी खाद्यान्न दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीलीभीत में भी राशन वितरण शुरू
पीलीभीत जिले में भी बृहस्पतिवार से निशुल्क राशन वितरण शुरू हो गया। इस बार से मोटे अनाज के तौर पर बाजरे का वितरण भी किया जा रहा है। शासन ने गेहूं की कटौती कर बाजरा भेजा है। इस माह में अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड नौ किलो गेहूं मिलेगा। 21 किलोग्राम चावल और पांच किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। ऐसे ही पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम चावल, एक किलो गेहूं व एक किलो बाजरा दिया जाएगा। सभी उचित दर विक्रेता बृहस्पतिवार से इन तीनों खाद्य सामग्रियों का वितरण करेंगे। यह वितरण 15 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा।