{"_id":"68853216d906052a3f0c2232","slug":"fraud-report-filed-against-saree-trader-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149013-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साड़ी व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साड़ी व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में कानपुर जिले के नौघड़ा निवासी आशीष खेतान ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया है कि वह अग्रवाल एंड कंपनी के नाम से थोक कपड़े का कारोबार करता है। मोहम्मद अली मार्केट निवासी जान-पहचान के साड़ी सेंटर के संचालक सतीश ने अपने कारोबार के लिए 3,12011 रुपये की साड़ियां लीं। एक माह में बिल का भुगतान करने का वादा किया। विश्वास कर माल दे दिया।
जब एक माह बीतने पर रुपये मांगे तो संचालक टालमटोल करने लगा। परेशान होकर फर्म में जाकर तकादा किया तो सतीश व अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद