Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four-year-old boy drowns in river body recovered after 24 hours

शाहजहांपुर: नदी में डूबने से चार साल के बालक की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 07 Nov 2026 05:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 07 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old boy drowns in river body recovered after 24 hours
मासूम की मौत से परिवार में पसरा मातम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के कटहा गांव निवासी मनोज कुमार के चार साल के बेटे यश की मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार की सुबह नदी में गेंद दिखने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। तब बालक का शव नदी से बरामद हुआ। मासूम परिवार संग दिल्ली से दीपावली मनाने गांव आया था। उसकी मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे बेटा यश अचानक लापता हो गया। काफी खोजने के बाद भी बेटे का सुराग नहीं मिला। आसपास के गांव में भी जाकर लोगों से जानकारी ली। उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने नदी में एक प्लॉस्टिक की गेंद देखी। नदी में डूबने की आशंका पर स्थानीय लोगों की मदद से बेटे की तलाश शुरू की गई। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यश का शव नदी से बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि मनोज शुक्रवार की सुबह 15 वर्षीय बेटे मोहित और चार वर्षीय बेटे यश के साथ दिल्ली से दीपावली मनाने के लिए गांव आए थे। उनकी पत्नी उर्मिला दिल्ली में रुक गईं थीं। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना बताया कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed