फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four policemen including two COs will get silver medals

Shahjahanpur News: दो सीओ समेत चार पुलिसकर्मियों को मिलेगा सिल्वर मेडल

Thu, 15 Aug 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Four policemen including two COs will get silver medals
बीएस वीर कुमार, सीओ सदर। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। 15 अगस्त के मौके पर पुलिस महानिदेशक ने दो सीओ समेत चार पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिह्न सिल्वर प्रदान किया है। बेहतर पुलिसिंग और केसों के खुलासे के लिए पदक देकर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक ने सीओ सदर बीएस वीर कुमार और सीओ पुवायां पंकज पंत को प्रशंसा चिह्न सिल्वर दिया है। बीएस वीर कुमार को दस प्रमुख मामलों में बेहतर कार्य करने के लिए पदक दिया है। 22 सितंबर 2023 को चौक कोतवाली में नेशनल हाईवे किनारे गन्ने के खेत में महिला की हत्या का खुलासा, 11 अप्रैल 2023 को थाना सदर बाजार में कन्हैया हौजरी में नीरज गुप्ता आदि द्वारा शिवम जौहरी की पिटाई कर हत्या के मामले में कार्रवाई, मोहर्रम और होली का जुलूस समेत कई प्रमुख कार्याें को बेहतर तरीके से अंजाम देने पर पदक के लिए संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन

सीओ पुवायां पंकज पंत ने खुटार में हत्या के दो मामलों का खुलासा किया था। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के प्रभारी रोहित सिंह ने अपने कार्यकाल में 79 अपह्त लड़कियों को सकुशल बरामद करने पर शत-प्रतिशत बरामदगी करने पर पदक मिलेगा। इनके अतिरिक्त सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक ने जलालाबाद के इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालयान को प्रशंसा चिह्न सिल्वर प्रदान किया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पदक के लिए सभी को बधाई दी है।

बीएस वीर कुमार, सीओ सदर। स्रोत: स्वयं

बीएस वीर कुमार, सीओ सदर। स्रोत: स्वयं

बीएस वीर कुमार, सीओ सदर। स्रोत: स्वयं

बीएस वीर कुमार, सीओ सदर। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed