फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people of the same family fall ill after eating samosas

Shahjahanpur News: समोसे खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

Sat, 09 Dec 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four people of the same family fall ill after eating samosas
समोसे खाने के बाद बीमारी ​होने पर सीएचसी पर भर्ती युवतियां । संवाद
पुवायां। समोसे खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। उन्हें उल्टी शुरू हो गई। उनको तुरंत सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सभी की हालत ठीक बताई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कसभरा तकिया निगोही रोड निवासी अरुण कुमार शुक्रवार शाम निगोही रोड के ही एक होटल से समोसे खरीकर लाए थे। अरुण कुमार, उनकी बहन पिंकी, सुरभि, चचेरी बहन महिमा ने समोसे खाए थे। कुछ देर बाद चारों को उल्टी होनी शुरू हो गईं। जानकारी पाकर मोहल्ले के तमाम लोग अरुण के घर पहुंच गए। इसके बाद चारों को सीएचसी पर ले गए और भर्ती कराया। उधर, जानकारी पाकर होटल स्वामी ने समोसे फेंक दिए और दुकान बंद कर मौके से खिसक गया। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताते हुए बताया कि समोसे खाने वालों की हालत सही है। उपचार चल रहा है। हालत ठीक हो जाने पर छुट्टी दे दी जाएगी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed