फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people including three real brothers sentenced to five years imprisonment each

Shahjahanpur News: तीन सगे भाइयों समेत चार को पांच-पांच वर्ष की कैद

Tue, 06 May 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four people including three real brothers sentenced to five years imprisonment each
शाहजहांपुर। होलिका दहन की रात डीजे बजाने से मना करने पर मारपीट और जानलेवा हमले के दोषी तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों को अदालत ने पांच-पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज निवासी शेखर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका बेटा मोहित अपने भाई सनी रावत के साथ मोहल्ला मतानी में रहने वाले अपने बाबा नरेंद्र कुमार के घर आया था। 28 मार्च की रात होलिका दहन के बाद घर के बाहर डीजे बज रहा था। रात लगभग दो बजे मोहल्ले के ही नन्हें उर्फ मिथिलेश उसके भाई राकेश, गेटी, अभिषेक के साथ विकास, जीतू, करन असलहे लेकर आ गए।
विज्ञापन

उन लोगों ने फायरिंग की और मोहित और सनी को लाठी-डंडे से पीटा। गोली लगने से मोहित और सनी घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश नेहा आनंद ने करन, अभिषेक, जीतू और मुन्नालाल उर्फ गेटी को पांच-पांच वर्ष के कैद की सजा सुनाई है। एडीजीसी शशिमोहन सिंह ने बताया कि दोषी व्यक्तियों ने इससे पूर्व भी वादी शेखर के बेटे पर हमला किया था। डीजे बजाने से मना करने पर फिर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed