फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four more corona patients found, 1255 monitoring committees active

Shahjahanpur News: कोरोना के चार और मरीज मिले, 1255 निगरानी समितियां सक्रिय

Tue, 25 Apr 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 25 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four more corona patients found, 1255 monitoring committees active
शाहजहांपुर। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को 14 लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव मिली थी। अप्रैल में अब तक 70 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 54 वर्तमान में सक्रिय हैं। दिल्ली समेत बड़े शहरों से ईद के मौके पर घर लौटने वाले लोगों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया। इसी के साथ जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में महिला समेत चार लोगों को कोरोना हुआ है। इसमें दो बंडा, कांट व नगरीय क्षेत्र के हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने सभी से मास्क लगाने व कोविड के नियमों का पालन करने पर जोर दिया है। अप्रैल की शुरुआत में ही कोरोना के केसों में इजाफा होना शुरू हो गया। अब रोजाना ही कोविड के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन




रविवार को 14 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अधिकारी लगातार कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके बाद भी कोई मानने को तैयार नहीं है। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया। निगरानी समिति में ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों का सर्वे किया जा रहा। ग्रामीण क्षेत्र में 1069 व शहरी क्षेत्र में 186 समितियों को सक्रिय किया गया है। कोविड सैंपलिंग के लिए 40 टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के चार और मरीज मिले, 1255 निगरानी समितियां सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed