फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four injured, including women from the bike sliding

बाइक फिसलने से महिला समेत चार घायल

Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद। Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four injured, including women from the bike sliding
हादसा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर तांगे से बचने के प्रयास में बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक समेत एक महिला व उसके दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना गढ़िया रंगीन के गांव मंझरा निवासी सर्वेश अपनी साली आरती व उसके दो बच्चे करीब तीन साल की आरती व छह महीने के प्रांशु को बाइक पर बैठाकर कांट थाना के गांव बमरोली को जा रहे थे। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बाला जी धाम के पास तेज स्पीड बाइक सामने से आ रहे तांगे से बचाने के प्रयास में फिसल गई और बाइक पर बैठे सभी लोग सड़क पर आ गिरे। इस दौरान सभी को चोटें आईं। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया दिया।
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
पुवायां। पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव विक्रमपुर निवासी रामप्रसाद अपने साथी सिंधौली के गांव गौंटिया निवासी रामपाल के साथ पुवायां आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में मदनापुर के गांव बवौरी निवासी लालू यादव और पुवायां के गांव नवलपुर निवासी सत्यपाल घायल हो गए। दोनों को पुवायां के सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed