{"_id":"674a1b5f40033188b00737a7","slug":"four-constables-of-puwayan-police-station-present-in-line-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-132227-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां थाने के चार सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां थाने के चार सिपाही लाइन हाजिर
Sat, 30 Nov 2024 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। इंग्लैड में पढ़ने गए दो छात्रों के खालिस्तान के समर्थन में निकाले गए जुलूस में झंडा लहराने के प्रकरण में परिजनों से रुपये लेने के आरोपी चार सिपाहियों पर कार्रवाई हो गई। एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
गांव बिलंदापुर निवासी बलजीत सिंह ने एसपी को पत्र साैंपा था। बताया था कि कस्बे के ही एक गांव के उनके रिश्तेदार दो युवक इंग्लैंड में पढ़ाई करने गए हैं। इंग्लैंड में खालिस्तान के समर्थन में निकाले गए मार्च में दोनों शामिल हुए। खालिस्तान लिखा झंडा उन्होंने लहराया था। इसके बाद छात्रों ने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। जानकारी होने पर थाने के चार सिपाहियों ने छात्रों के परिजनों से मिलकर छात्रों पर देशद्राेह की रिपोर्ट दर्ज कराने, वीजा रद्द कराने और जेल भिजवाने की धमकी दी थी।
आरोप है कि पांच और छह नवंबर को एक छात्र के परिजनों से 80 और दूसरे छात्र के परिजनों से 50 हजार रुपये वसूल लिए गए थे।एसपी ने जांच अधिकारी सीओ, पुवायां के थाना प्रभारी, आरोपी सिपाहियों को शाहजहांपुर बुला लिया था और सीओ के सभी के बयान दर्ज कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। सीओ ने एक छात्र की चाची, मां, बलजीत सिंह थाना प्रभारी और सिपाहियों के बयान दर्ज किए थे। मामले में जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है, लेकिन पुवायां थाने के सिपाही रोहित, राजेश, यतेंद्र कुमार और जॉनी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चारों सिपाहियों को रिलीव भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
--
छात्रों के परिजनों से रुपये लिए जाने के आरोप में जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक ने चार सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां