{"_id":"69cec256585e7aec350848db","slug":"four-basic-education-organizations-granted-recognition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-169620-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेसिक के चार संगठनों को मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेसिक के चार संगठनों को मिली मान्यता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद ने चार शिक्षक संगठनों को मान्यता प्रदान कर दी है। इसके बाद बीएसए ने भी पत्र जारी कर इन संगठनों के अलावा किसी अन्य संगठन से संबंध रखने व संचालन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में कई शिक्षक संगठनों का संचालन होता है। इनके नाम से विभाग को पत्र भी प्राप्त होते रहते हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने पत्र में बताया कि कार्मिक प्रशासन के नियम में सरकारी कर्मचारियों से सरोकार रखने वाला संगठन पांच माह की अवधि में उसके मूल विभाग से मान्यता नहीं मिलने पर 12 महीने के बाद अमान्य हो जाता है।
सरकारी कर्मी अमान्य संगठन का सदस्य नहीं रह सकता है। बीएसए ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, वीमेन टीचर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश को मान्यता प्रदान की गई है।