फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four arrested in connection with assault and firing incident near ITI gate.

Shahjahanpur News: आईटीआई गेट के पास मारपीट और फायरिंग मामले में चार लोग गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in connection with assault and firing incident near ITI gate.
रोजा। आईटीआई गेट के पास सोमवार रात हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के जमुका गांव निवासी आदेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी आकाश गुप्ता, अनुराग पाल के साथ सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे पांडेय फ्यूल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह रोजा आईटीआई गेट के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे बल्लिया गांव निवासी अर्जुन करिया, महेंद्र, आरिफ, विपिन, गोपी व कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका।
विज्ञापन

गालियां देते तुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। लोगों के आने पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने मारपीट में घायल सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही दबिश देकर आरोपी महेंद्र, आरिफ, विपिन और गोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि अर्जुन करिया का आपराधिक इतिहास रहा है। रोजा थाने में उसपर कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed