{"_id":"6349b03913e48b05c742d4c3","slug":"forty-thousand-candidates-will-appear-in-the-city-traffic-system-challenge-shahjahanpur-news-bly5008405111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में 20 केंद्रों में परीक्षार्थी आज देंगे प्रारंभिक अर्हता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में 20 केंद्रों में परीक्षार्थी आज देंगे प्रारंभिक अर्हता परीक्षा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शनिवार और रविवार को जिले में 20 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। ज्यादा बड़ी चुनौती यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की है। आज दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 10032 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
शुक्रवार को सुबह से ही पीईटी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान बनाने का कार्य शुरू हो गया। अभ्यर्थियों को रोल नंबर वाइज बैठाया जा सके। जीआईसी, इस्लामियां इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर, जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर होने वाली तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया। परीक्षा के नोडल अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 10,032 परीक्षारी प्रतिभाग करेगें। गाइड लाइन के अनुसार प्रशासन की ओर से परीक्षा को सकुशल कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जिन परीक्षा केंद्रों पर 500 से अधिक विद्यार्थी हैं उन पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
स्थापित किया गया कंट्रोल रूम
कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम को ही पीईटी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया। इसका फोन नंबर 05842-220017, 05842-220018, 05842-220019 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी एडीएम (न्यायिक) रहेंगे।
विज्ञापन
नहीं ले जा सकेंगे गैजेट्स
जिले में धारा-144 सीआरपीसी प्रभावी हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सौ मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल एवं आईटी गैजेट्स ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
पीईटी: केंद्रों पर जाने के लिए पालीवार उपलब्ध होंगे आवागमन के साधन
शाहजहांपुर। शनिवार व रविवार को दो पालियों में होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दूरस्थ केंद्रों तक आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पालीवार रोडवेज बसें और ई- रिक्शा सुलभ कराए जाएंगे। एडीएम प्रशासन ने बताया कि शनिवार को एआरटीओ और एआरएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें इस बारे में जरूरी निर्देश दिए गए हैं। यातायात प्रभारी (पुलिस) को शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ-सीतापुर शाहजहांपुर मार्ग पर 49 बसें संचालित है। शाहजहांपुर-खीरी मार्ग पर 38 बसें संचालित हैं। इनके अलावा दिल्ली मार्ग की 25 बसें रिजर्व के रूप में हैं। इनका जरूरत के अनुसार प्रयोग किया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि शहर के ई-रिक्शा यूनियन को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है।