फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   former metropolitan president of Congress accused party leader of abusing him in shahjahanpur

Shahjahanpur: कांग्रेस में कलह आई सामने, पूर्व महानगर अध्यक्ष ने पार्टी नेता पर लगाया गालीगलौज करने का आरोप

Fri, 21 Mar 2025 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 02:37 PM IST
सार

शाहजहांपुर में कांग्रेस संगठन ने रजनीश गुप्ता को दोबारा जिले की कमान सौंपी है। महानगर में तकवीम हसन खान को अध्यक्ष बनाया गया है। नामों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस में कलह भी सामने आई है। 

विज्ञापन
former metropolitan president of Congress accused party leader of abusing him in shahjahanpur
congress - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहजहांपुर में कांग्रेस की जिला और महानगर कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर की कलह सामने आना शुरू हो गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष ने एक ऑडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनके लिए गालीगलौज की गई है। वह मामले को राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं तक लेकर जाएंगे।

विज्ञापन


जिले की कांग्रेस में काफी समय से उठापटक चल रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह नवाब फैजान अली खान का समर्थन कर रहे थे। उनके साथ और भी कई लोग शामिल थे। देर रात में कांग्रेस ने रजनीश गुप्ता को फिर से जिलाध्यक्ष बना दिया। महानगर में तकवीम हसन खान को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


शराब पार्टी करने का आरोप 
बताया जा रहा है कि घोषणा के बाद रजनीश को बधाई देने के लिए कार्यकर्ता जुटे थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि घोषणा के बाद शराब पार्टी की गई। इसमें एक पूर्व पदाधिकारी ने उनके लिए गालीगलौज की, जिसे वर्तमान जिलाध्यक्ष ने दोहराया है। किसी ने 25 सेकेंड की ऑडियो रिकार्डिंग कर उन्हें भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन सिंह ने कहा कि वह मामले को लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के पास जाएंगे। 30 साल तक सेवा करने का बाद उन्हें यह सिला दिया जा रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि किसी के लिए अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया गया है। ऑडियो फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed