{"_id":"68b2eb9e1e9c42db3c08834e","slug":"formation-of-student-council-prime-minister-and-president-were-elected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-151573-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएमओ ने दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएमओ ने दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र परिषद के पदाधिकारी। स्रोत : स्कूल
मीरानपुर कटरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजान खां को इन दिनों होने वाली बीमारियों के मद्देनजर सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने मरीजों के पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, लेबर रूम, स्टाफ रूम आदि का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं के स्वास्थ्य की अच्छे तरीके से जांच करने और दवाओं के साथ उचित परामर्श देने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. आसिफ अंसारी, डॉ. निरंकार गुप्ता, डॉ. नसीम अहमद, डॉ. भगवानदीन, डॉ. अतुल चौधरी, डॉ. फुरकान फरीदी आदि मौजूद रहे। संवाद