फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest workers failed to stop loss of trees due to felling and loss of plants due to fire.

Shahjahanpur News: कटान से पेड़ तो आग से पौधों का नुकसान...रोकने में वनकर्मी नाकाम

Sat, 13 Apr 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Forest workers failed to stop loss of trees due to felling and loss of plants due to fire.
खुटार। जंगल में कटान के मामले सामने आने से एक ओर जहां पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है तो वहीं दूसरी ओर एक पखवाड़े में आग लगने की कई घटनाएं होने से पौधों को हानि पहुंच रही है। इन्हें रोकने में वनकर्मी नाकाम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


30 मार्च को गांव सराय के पास जंगल में आग बुझाने के दौरान गांव महुआ पिमई निवासी 60 वर्षीय कृष्णपाल की मौत हो गई थी। दो अप्रैल को गांव लौहंगापुर के पास जंगल में आग लगी तो रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई थी। तीन अप्रैल की रात 10 पेड़ काटे जाने वाले स्थान के पास छह अप्रैल को आग लग गई। यह भी बमुश्किल बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

खुटार रेंज के सिहुरा वन चौकी क्षेत्र में 15 दिन के अंदर कई स्थानों पर आग लगने से छोटे-छोटे पौधों का काफी नुकसान हो गया है।

----

रास्ते में चलने वाले और पशु चराने वाले लगा देते हैं आग

- जंगल में आग लगने की घटनाओं को विभाग के अधिकारी बड़ी बात नहीं मान रहे हैं। जबकि, जंगल में पशुओं को चराने वाले पतझड़ में इसलिए आग लगाते हैं कि पतझड़ जल जाने से नीचे नई घास उग आती है। इससे पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था हो जाती है। इसके अलावा जंगल के अंदर कई रास्तों से निकलने वाले लोग बीड़ी, सिगरेट आदि पीकर फेंक देते हैं, इससे भी आग लग जाती है। वनकर्मी जंगल में जाने वाले लोगों पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

कटान के मामले की जांच चल रही है। जंगल में पतझड़ के बाद आग की घटनाएं होती रहती हैं। इसे समय रहते बुझा लिया जाता है और पेड़ों को नुकसान नहीं होता।
-डॉ. सुशील कुमार, एसडीओ, वन विभाग, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed