फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest Inspector transferred in case of illegal felling

अवैध कटान के मामले में वन दरोगा पर गिरी गाज, जलालाबाद हुआ तबादला

Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Forest Inspector transferred in case of illegal felling
खुटार। खुटार रेंज की फत्तेपुर वीट से आए दिन काटे जा रहे कोरों और सागौन के कीमती पेड़ों के मामले में एसडीओ ने जांच की है। जांच में सागौन का पेड़ कटा पाया गया। एसडीओ की रिपोर्ट के बाद डीएफओ ने वन दरोगा का जलालाबाद तबादला कर दिया है। विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन

खुटार का मोहल्ला रायटोला, देवस्थान, नौगवां कोट, बजरिया में कई जगहों पर कीमती लकड़ी जलौनी लकड़ी के रूप में बिकती है। इस मामले में वनकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आती रहती है। छह माह से कई बार कटान के मामले में सामने आए, लेकिन अधिकारी जांच की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। चार दिन पूर्व फत्तेपुर वीट में वन चौकी के पास सागौन का पेड़ काट डाला गया था।
विज्ञापन

सूचना पर रेंजर ने मौका मुआयना किया था, लेकिन हमेशा की तरह जांच की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया था। तमाम बार कटान होने और कार्रवाई नहीं होने पर अमर उजाला ने 22 जून के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और कार्रवाई नहीं होने पर सवाल भी उठाया था। इस मामले में अब खुटार रेंज की फत्तेपुर वीट में तैनात वन दरोगा रामप्रसाद वर्मा को हटा कर जलालाबाद भेजा गया है। अन्य वनकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की है, काटा गया है पेड़
वन विभाग के एसडीओ दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर उन्होंने फत्तेपुर वीट में मौके पर जाकर जांच की है। जांच में पेड़ कटा हुआ पाया गया है। संबंधित के बयान दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। विभागीय जांच जारी रहेगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

खुटार रेंज में पेड़ काटे जाने के मामले में वन दरोगा रामप्रसाद वर्मा को खुटार से हटाकर जलालाबाद भेजा गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed