फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For Kanwar Yatra, the route was changed from Shahjahanpur route in Jalalabad at night

Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा के लिए जलालाबाद में रात से शाहजहांपुर मार्ग पर रहा मार्ग परिवर्तन

Sun, 28 Jul 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
For Kanwar Yatra, the route was changed from Shahjahanpur route in Jalalabad at night
जलालाबाद शाहजहांपुर रोड पर निकलते कांवरिये। संवाद
जलालाबाद। शाहजहांपुर मार्ग पर शुक्रवार रात से बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। शनिवार को हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए कांवड़ियों के कई जत्थे गंगा जी से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ जाने के लिए यहां से निकले। काफी समय से बने गड्ढों को भी बजरी-कोलतार से भर दिया गया है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहन बरेली मोड़ से मीरानपुर कटरा व जलालाबाद होते हुए फर्रुखाबाद तक भेजे गए। अधिकारियों के अनुसार रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था सोमवार रात तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


गत सोमवार से ही सावन की शुरुआत हुई है। अभी तक गोला की ओर जाते बहुत कम कांवड़िये नजर आ रहे थे, लेकिन दूसरे सोमवार के लिए शनिवार से ही गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो गया। सुबह से लेकर शाम तक गंगा घाट से जल लेकर गोला जाने वाले कांवड़ियों के कई जत्थे यहां से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन में सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक की ज्यादा मान्यता होने के कारण रविवार को गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। गत सप्ताह तक केवल कागजों तक सीमित रही रूट डायवर्जन की व्यवस्था कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाने के कारण शुक्रवार से सख्ती से लागू कर दी गई। सुबह से शाहजहांपुर मार्ग पर रोडवेज बसों सहित अन्य तरह के बड़े वाहन नही चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed