{"_id":"e43ddf693b6e7b681468525602bdc189","slug":"fogg-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा स्टेशन का सिग्नल हुआ फेल, ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा स्टेशन का सिग्नल हुआ फेल, ट्रेनें प्रभावित
रोजा, शाहजहांपुर
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन की पॉवर केबिन का सिग्नल सिस्टम फेल हो जाने की वजह से सभी सिग्नल लाल हो गए। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। इस वजह से ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। इससे स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों में खलबली मची रही।
बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के करीब रेलवे स्टेशन की पॉवर केबिन का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इसकी सूचना स्टेशन स्थानीय रेल अधिकारियों को दी गई। इस पर सिग्नल एवं टेली कम्युनिकेशन विभाग की टीम को लगाया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) राहुल शर्मा एवं शाहजहांपुर स्टेशन के भुसेली प्रसाद के साथ ही विभागीय रेलकर्मी फॉल्ट ढूंढने का प्रयास करते रहे, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिल सकी। इससे रात में भी कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा जाना जारी रखा गया। सिग्नल में खराबी आने से यूं तो सभी ट्रेनें ही थोड़ी-थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुईं, लेकिन डाउन लाइन की सियालदाह एक्सप्रेस को रोजा रेलवे स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक खड़ा रखा गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।