फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog magnification chills, relief from the sun

कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप ने राहत पहुंचाई

Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
मौसम के मिजाज को देखते ऐसा लग रहा है मानो कोहरा और धूप में जंग छिड़ी हो। हालांकि, रविवार को भी इस रस्साकशी में सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद सर्दी से उपजी ठिठुरन का पलड़ा भारी रहा। गरीबों के लिए जगह-जगह जलते अलाव सर्दी से बचाव का सहारा बन रहे हैं। इस बीच, नगरपालिका परिषद ने टाउनहाल के रैनबसेरा में रात बिताने वाले बेघरों के लिए पुआल, दरियां, रजाइयों की व्यवस्था कराई है। दो दिन से भोर घने कुहासे में ढंकी मिलती है, लेकिन बाद में धूप निकलने से दिन में सर्दी का प्रकोप कुछ कम हो जाता है। हालांकि सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़ने के साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी होने लगती है। रविवार को भी मौसम मेें इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह हल्के कोहरे के बावजूद कड़ाके की सर्दी रही। सूर्योदय के बाद धूप दीवारों के सहारे जमीन पर उतरी तो लोग खुले स्थानों पर इकट्ठा होने लगे। दोपहर तक आसमान पर हल्के बादल छाए रहने से धूप में अधिक तेजी नहीं रही, लेकिन शीतलहर धीमी पड़ने से लोगों को सूर्य की हल्की किरणों से काफी राहत मिली। शाम चार बजे के बाद दिन ढलने के साथ सर्दी फिर से सताने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शनिवार देर शाम से सुबह तक कोहरा गिरने की वजह से रात का तापमान 1.4 डिग्री घटकर 9.8 डिग्री रह गया, लेकिन दिन में धूप से पारा 1.5 डिग्री उछलकर 21.0 डिग्री पर पहुंच गया। इधर, दिहाड़ी कमाने वाले खेत मजदूरों, रिक्शे वालों, कूड़ा बीनने वालों आदि के लिए प्रशासन, नगरपालिका परिषद, विद्या प्लाई एंड बोर्ड कंपनी आदि ने शहर में रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा समेत सार्वजनिक महत्व के अधिकांश ठिकानों पर लकड़ी पहुंचाकर अलाव जलवाए। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष तनवीर खां और अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर ने रैनबसेरा का फीता काटकर शुभारंभ करके वहां गरीबों के ठहरने के लिए दरियां, रजाइयां भिजवाने के साथ अलाव शुरू कराया। इस मौके पर नगरपालिका के कर्मचारी, वार्ड मेंबर, सपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed