फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flaws found in the under construction power substation and cow shelter

Shahjahanpur News: निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र और गोआश्रय स्थल में मिली खामियां

Sun, 31 Aug 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in the under construction power substation and cow shelter
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने शनिवार को निगोही क्षेत्र के संडा खास गांव जाकर वहां निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का जायजा लिया। इस दौरान वहां मिली खामियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

इससे पहले, ढकिया तिवारी पहुंचे एडीएम ने वहां की नवनिर्मित वृहद गोआश्रय स्थल में की गईं व्यवस्थाएं देखीं। कई कमियां उजागर होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था पैक्स फेड के जिला प्रबंधक से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट और अन्य तकनीकी अभिलेख तलब किए। इस दौरान मौके पर मौजूद आरईएस के अवर अभियंता अरविंद त्रिपाठी को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत सचिव अवनीश सिंह और ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह चौहान भी मौजूद रहे। संडा खास में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण स्थल पर विद्युत निगम का कोई अभियंता और कर्मचारी नही मिलने पर एडीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अभियंताओं से मोबाइल पर बात कर चेताया कि कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी मिलने पर सभी की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र परिसर में खराब हो चुके इंटरलॉक मार्ग को देख कर एडीएम ने इंटरलॉकिंग उखड़वाई। एडीएम ने बताया कि ढकिया तिवारी के गोआश्रय स्थल और विद्युत उपकेंद्र में काफी कमियां पाई गईं हैं। इसलिए दोनों निर्माण कार्यों की टेक्निकल टीम से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed