{"_id":"6aca7a8c31729f5f360ef342","slug":"five-year-old-child-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187090-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
जलालाबाद। ग्राम पंचायत पुरैना के मंझरा गौंटिया में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी अवधेश दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। अवधेश के छोटे भाई शिवओम ने बताया कि शनिवार सुबह उनके भाई सुरेंद्र बेचने के लिए घर के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली में धान लोड करवा रहे थे। इस दौरान अवधेश का पांच वर्षीय बेटा कौशल भी ट्राॅली पर मौजूद था।
बताया कि करीब 11 बजे धान लोड होने के बाद चालक ट्रैक्टर आगे बढ़ाने लगा। इसी दौरान कौशल किसी तरह ट्राॅली से नीचे गिर गया और उसके पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए, जहां से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन कौशल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसकी दो बहनें हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर अवधेश भी दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। परिजन अवधेश के दिल्ली से आने के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
हाईवे पर टायर फटने से सेब से भरी पिकअप पलटी
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावित्री इंडियन गैस एजेंसी के सामने शनिवार को हादसा हो गया। मुरादाबाद से शाहजहांपुर मंडी के लिए सेब लेकर जा रही पिकअप पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मुरादाबाद निवासी चालक गुड्डू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि राजमार्ग पर फैले सेब हटवाकर घायल चालक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुत्ते से टकराकर गिरी बाइक, बच्ची समेत चार घायल
जलालांबाद। क्षेत्र के गांव गुरैया तिराहे के पास शनिवार की शाम अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गांव चकचंद्रसेन निवासी बाइक सवार विनीत, श्रीसिंह, सुमन देवी व तीन वर्षीय शालिनी घायल हो गईं। सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया। सीओ दीपक सिंह के अनुसार गंभीर हालत के चलते सुमन देवी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। अन्य का सीएचसी में इलाज चल रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
बंडा। मझरिया पुल के पास शनिवार की दोपहर हादसा हो गया। छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार खुटार थाना क्षेत्र के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी रंजीत सिंह उर्फ धनपाल घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद