{"_id":"65a45316d92c49716a09d2aa","slug":"five-thousand-devotees-will-participate-in-hindu-ramdoot-shobha-yatra-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-11649-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हिंदू रामदूत शोभा यात्रा में शामिल होंगे पांच हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हिंदू रामदूत शोभा यात्रा में शामिल होंगे पांच हजार श्रद्धालु
Mon, 15 Jan 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समिति महानगर की ओर से सभी प्रसांगिक संगठनों की बैठक में मौजूद लोग।
शाहजहांपुर। श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समिति महानगर की ओर से विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रामदूत शोभा यात्रा निकाले जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों की एक समन्वय बैठक हुई। जिसमें घर-घर अक्षत वितरण अभियान के बाद मकर संक्रांति से 21 जनवरी तक होने वाले विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की चर्चा हुई।
बैठक में 17 जनवरी को होने वाली विशाल हिंदू रामदूत शोभा यात्रा में पांच हजार से अधिक राम भक्त शामिल रहने का संकल्प लिया गया। साथ ही प्रतिदिन मंदिरों पर होने वाले स्वच्छता अभियान समेत जागरुकता अभियान को गति देते पर विचार विमर्श हुआ। घर-घर दीपक उपलब्ध कराने, सभी ऊंची इमारतों, महत्वपूर्ण भवन व बड़े परिसरों में एलईडी या स्क्रीन के जरिए लाइव प्रसारण दिखाए जाने, अक्षत वितरण अभियान की समीक्षा हुई। कोई क्षेत्र, परिवार छूटने पर निमंत्रण पत्र व चित्र वितरण को लेकर निर्देशित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के विभाग संचालक रवि मिश्रा, रामलला समिति अध्यक्ष विनय अग्रवाल, शोभा यात्रा संयोजक डॉ. विजय पाठक, महानगर प्रचारक मनजीत कुमार, महानगर कार्यवाह नवनीत, सह महानगर कार्यवाह रामकुमार, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, कैंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, राजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
-- -- --
वितरण किए गए अक्षत व निमंत्रण पत्र
शाहजहांपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण वितरण का क्रम रविवार को जारी रहा। जिसके तहत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी नगर कैंट स्थित झोपड़पट्टी बस्ती में अक्षत वितरण किए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री अश्नील सिंह, महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महानगर गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल प्रदीप प्रजापति, सत्संग प्रमुख रमेश कोरी, महानगर संयोजक अंकित मिश्रा, अजय मिश्रा, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं खंड ददरौल के ग्राम गोबरसंडा में रामजानकी झांकी का खंड कार्यवाह विनय चौहान ने पूजन कर अक्षत वितरण अभियान का शुभारंभ किया। खंड कार्यवाह विनय चौहान, मंडल अध्यक्ष भगवानदीन कनौजिया, विधानसभा संयोजक आरेंद्र सिंह चौहान, मंडल संयोजक नितिन सिंह, समिति उपाध्यक्ष रामू सिंह, समिति उपाध्यक्ष अतुल पाल, समिति के पुजारी पंडित नितिन मिश्रा, समिति उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, संजीव सिंह, राजकुमार सिंह, अभ्युदय ठाकुर, सोनू सिंह प्रधान, विजय सिंह, असित सिंह, रातिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -
सजीव प्रसारण देखने की अपील
जैतीपुर। रामभक्तों ने अक्षत व पत्रक वितरित कर 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने व अपने घर के आसपास मंदिर पर सजीव प्रसारण देखने का आग्रह किया गया। इस दौरान रामभक्त ग्राम नवादा, बैसरा बैसरी खमरिया, नगरिया धर्मपुर, कंकलिया, आलमपुर, वहनपुर, बिनौरा बिनैरिया, सूरजपुर, गौहावर, भूडिया मदरुआ, गोरा बकैनिया, बमिहाना पलीहुरा आदि गांवों में पहुंचे। इस मौके पर मचकेंद्र सिंह, वैभव मिश्रा, चंद्रसेन कश्यप, सुदेश राठौर, अरबन सिंह, अमित, अजय प्रताप, ओमेंद्र सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।