{"_id":"64136864c252dcc517092584","slug":"five-houses-burnt-due-to-spark-of-electric-wires-shahjahanpur-news-c-4-1-96355-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली के तारों की चिंगारी से पांच घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली के तारों की चिंगारी से पांच घर जले
Fri, 17 Mar 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव जठियुरा में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे तेज हवा चलने के दौरान बिजली के तार आपस में टकरा गए। तारों से उठी चिंगारी से छप्परनुमा मकानों में आग लग गई। अग्निकांड में पांच घर जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
खेती-किसानी करने वाले अरविंद के मकान के ऊपर से बिजली के तार गुजरे हुए हैं। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने के दौरान तारों के आपस में टकराने से उठी चिंगारी अरविंद के छप्पर पर गिरी और आग लग गई। छप्पर जलने के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण पड़ोस के छप्परनुमा मकान भी आग की चपेट में आ गए। आग ने राजू, राजकुमार, सुनील और रिंकू की झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया। आग की उठती लपटों पर ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। कुछ देर में पांच घर जलकर राख हो गए। घरों में रखी नकदी, अनाज, कपड़े आदि भी जल गए।
-- -- -- -- -- --
बहन की शादी के लिए जुटाया था सामान, सब जल गया
-गांव के अरविंद अपनी बहन शिवानी की शादी की तैयारी में जुटे थे। उसने बहन की शादी के लिए एक लाख 80 हजार रुपये, सोने की अंगूठी आदि का इंतजाम किया था। आग लगने से नकदी भी जल गई। अरविंद ने बताया कि अनाज, बेड, कपड़े समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। अग्निकांड से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर राजू के घर से गृहस्थी के अलावा एक लाख 20 हजार रुपये, राजकुमार के घर से 92 हजार रुपये, सुनील के 79 हजार रुपये व रिंकू के 16 हजार रुपये व गृहस्थी का सामान जला है।