फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing over partition of house

मकान के बंटवारे में फायरिंग, दो लोग घायल

Wed, 19 Jul 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
Firing over partition of house
चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में सगे भाई के फायरिंग करने से आरोपी का पिता और भाई घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव सिल्हुआ निवासी संदीप कुमार ने बताया कि भाई मनीश मिश्रा से उसका मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह मनीश, उसकी पत्नी आरती देवी, ससुर अनिल कुमार, सास बाला देवी उससे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बचाने आए पिता महेंद्र मिश्रा को भी घायल कर दिया। संदीप का आरोप है कि मनीश ने जान से माने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। उसके हाथ में गोली लगी। इसके बाद आरोपियों ने कोई भी कार्रवाई करने पर जान से मार देने की धमकी दी। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने मनीश, आरती देवी, अनिल कुमार और बाला देवी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि महेंद्र मिश्रा का खुटार के सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है। दूसरे पक्ष ने फायरिंग की बात से इंकार करते हुए कहा कि उन लोगों के साथ ही मारपीट की गई और रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed