{"_id":"621d1bb2a26c6d50bf2fa9fc","slug":"firing-on-moradabad-constable-returning-from-election-duty-shahjahanpur-news-bly476905652","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी से लौट रहे मुरादाबाद के सिपाही पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे मुरादाबाद के सिपाही पर फायरिंग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाने में खड़ी सिपाही की गाड़ी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात लखीमपुर खीरी के उचौलिया के पास बहस होने पर मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की कार को युवक ने टक्कर मार दी। इसके बाद रोजा थाना क्षेत्र में युवक ने सिपाही पर गोली चला दी, जो उसकी कार में लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। रोजा पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही अक्षय चौधरी मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात है। वह चुनाव ड्यूटी में अपने चाचा के बेटेे के साथ बाराबंकी गया था। मतदान खत्म होने के बाद रविवार रात दोनों कार से लौट रहे थे। लखीमपुर खीरी के उचौलिया के पास होटल पर चाय पीने के लिए दोनों कुछ देर के लिए ठहरे। इस बीच उचौलिया निवासी जग्गा अपनी कार से वहां आया। कार में उसकी पत्नी भी बैठी थी। आरोप है कि गाड़ी से उतरे जग्गा ने वर्दी में सिपाही को देखकर तंज कस दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
पुलिस के मुताबिक, जग्गा ने अपनी कार को थोड़ा आगे बढ़ाया और फिर बैक कर अक्षय की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी ने तमंचा लहराकर सिपाही को डराने का प्रयास किया और कार लेकर आगे बढ़ गया। यह देखकर सिपाही ने भी अपनी गाड़ी स्टार्ट और जग्गा के पीछे लगा दी। रोजा थाना क्षेत्र में उचौलिया के आगे दोनों की कार आपस में टकरा गई। इसके बाद जग्गा ने तमंचे से सिपाही की तरफ फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोली अक्षय की कार में जा धंसी। इसके बाद आरोपी जग्गा मौके से भाग गया। रात करीब साढ़े दस बजे सिपाही अक्षय ने कंट्रोल रूम को पूरी जानकारी दी। रोजा थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर सिपाही अक्षय से पूरे मामले की जानकारी ली। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 में आरोपी जग्गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। शाम पांच बजे आरोपी जग्गा को रोजा पुलिस ने गुर्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हो गया।
-बाराबंकी से चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे सिपाही पर रात में एक युवक ने गोली चला दी थी। सिपाही की तहरीर पर रोजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर