फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing and fire safety training for NCC cadets at the camp.

Shahjahanpur News: शिविर में एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग और अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

Sun, 21 Jun 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Firing and fire safety training for NCC cadets at the camp.
जवाहर नवोदय विद्यालय में कैडेट्स को अभ्यास करते प्र​शिक्षणदाता। स्रोत : एनसीसी
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में 25 यूपी बटालियन की ओर से आयोजित एनसीसी शिविर में शनिवार को कैडेट्स को प्वाइंट 22 राइफल से फायरिंग और अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सुबह कैडेट्स ने शारीरिक अभ्यास किया। शाहजहांपुर लॉन्ग रेंज पर 150 कैडेट्स को प्वाइंट 22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण मिला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र यादव की टीम ने आग से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने आग के प्रकार, सावधानियां और हादसे पर कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर विंग के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। जूनियर विंग का विषय मोबाइल फोन : वरदान या अभिशाप था। सीनियर विंग ने एआई : अवसर या खतरा पर वाद-विवाद किया। कैंप कमांडेंट कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने बताया कि यह 10 दिवसीय शिविर है। इसमें कैडेट्स के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए प्रतियोगिताएं होती हैं। ऐसी गतिविधियां उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed