फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspection conducted in the train's pantry car; three samples of food items collected.

Shahjahanpur News: ट्रेन की पेंट्री कार में जांच, खाद्य सामग्री के तीन नमूने लिए

Tue, 15 Sep 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Inspection conducted in the train's pantry car; three samples of food items collected.
अवध आसाम एक्सप्रेस में खानपान की सामग्री की जांच करते रेलवे के अफसर। स्रोत: स्वयं - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। ट्रेन संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस की पेंट्री कार की सोमवार को बरेली और शाहजहांपुर के बीच जांच की गई। मंडल कार्यालय के सहायक मंडल विद्युत अभियंता आरआर मीना के नेतृत्व में अधिकारियों ने पेंट्री कार के अभिलेख और व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान खाद्य सामग्री के तीन नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र और एचआई शशांक पांडेय ने जांच की। पेंट्री कार में एक अनधिकृत व्यक्ति मिलने पर पेंट्री कार मैनेजर पर 1800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद टीम ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉल की भी जांच की। यहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन

सीएमआई ने बताया कि ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों से खाने की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया। यात्रियों से मिली शिकायतों और सुझावों को भी दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed