फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire scorched the woman's death

आग से झुलसी महिला की मौत

Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव खमरिया में शनिवार को खाना बनाते समय महिला झुलस गई। गंभीर हालत में उसे तिलहर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। खमरिया गांव निवासी सूरजपाल की शादी बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी सोमपाल की बेटी आशा देवी से आठ साल पहले हुई थी। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे घर में अकेली आशा रसोई गैस पर खाना बना रही थी। तभी अचानक वह आग की चपेट में आ गईं। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से आशा के कपड़ों में लगी आग बुझाई। आनन-फानन में उसे तिलहर पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। मृतका के चार साल का बेटा जितिन और एक साल की बेटी है। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed