फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire in wheat field

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 12 बीघा गेहूं जला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
fire in wheat field
खुटार में खेतों में लगी आग बुझाते किसान - फोटो : AMAR UJALA
खुटार (शाहजहांपुर)। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से तीन किसानों की 12 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
खुटार के मोहल्ला देवस्थान निवासी रामकुमार श्रीवास्तव, गुड्डू मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव के खेत गोला बाईपास रोड के पास हैं। पड़ोस में ही मुख्त्यार सिंह के खेत से हाईटेंशन बिजली लाइन निकली है। शनिवार दोपहर बिजली लाइन से निकली चिंगारी से मुख्त्यार सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की नरई में आग लग गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे किसानों ने खेतों की जुताई करने के साथ ही पावर स्प्रे से पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान रामकुमार श्रीवास्तव का पुत्र विमल श्रीवास्तव मामूली रूप से झुलस गया। आग से रामकुमार का तीन बीघा, गुड्डू का तीन बीघा और सुनील का पांच बीघा गेहूं जल गया है। नगर पंचायत चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने किसानों को मदद का भरोसा दिलाया है। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा सका था।
- नलकूप की लाइन से भी हो सकता है हादसा: खुटार के बिजली उप केंद्र से हाईंटेंशन लाइन जंगल के पास हिंमचलपुर में सरकारी नलकूप तक जाती है। यह लाइन अत्यंत जर्जर हो चुकी है और आए दिन तार टूट कर खेतों में गिरते रहते हैं। किसान रामाधार तिवारी आदि ने बताया कि बिजली उप केंद्र पर कई बार सूचना देने के बाद भी समाधान नहीं कराया जा रहा है, जिससे वह लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed