फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire in thatched shop due to gas cylinder leak, artisan dies

गैस सिलिंडर लीक होने से छप्परदार दुकान में लगी आग, कारीगर की जलने से मौत

Tue, 14 Jun 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire in thatched shop due to gas cylinder leak, artisan dies
निगोही थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर- पीलीभीत मागज् के कटिया लिंक मागज् तिराहे पर छप्परदार होटल मे? - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के कटिया लिंक रोड पर छप्परदार दुकान में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की लपटों से झुलसकर थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर बजरिया निवासी कारीगर मदन सिंह (56) की मौत हो गई। आग से दुकान मालिक राजू शर्मा निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सिंधौली भी झुलस गया। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के कटिया लिंक मार्ग तिराहे पर चाय, चाट-पकौड़ी का छप्परदार दुकान है। इसमें मदन सिंह कारीगर के तौर पर काम करता था। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला था। दोपहर करीब एक बजे मदन सिंह ने गैस सिलिंडर से जुड़ा चूल्हा जलाया था। माचिस दिखाते ही पहले से लीक सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर धूं-धूंकर जल उठा। इसे छप्पर में भी आग लग गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सिलिंडर फट भी गया। तेज हवा के कारण कुछ देर में छप्पर जलकर खाक हो गया। हादसे में मदन सिंह की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि मालिक राजू शर्मा गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर निगोही पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे राजू शर्मा को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed