फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire in school bus

स्कूली बस में लगी आग, बच्चों में मची चीखपुकार

Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
fire in school bus
खुदागंज। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस के इंजन में मंगलवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से आग लग गई। धुआं बस के अंदर भरने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर के हाथ पांव फूल गए और उसने बस रोक दी। चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे लोग रुक गए और बच्चों को जैसे-तैसे बस से बाहर निकाला। इस दौरान इंजन में उठ रही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

खुदागंज के एक निजी स्कूल में क्षेत्र के गांव के तमाम बच्चे पढ़ते हैं। उन्हें स्कूल लाने ले जाने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से बसें लगाई गईं हैं। रोजाना की तरह स्कूल बस ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भरकर मंगलवार सुबह स्कूल जा रही थी। बस खुदागंज से नवादा मोड़ के बीच पहुंची, तभी अचानक बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे आग लग गई और धुआं बस के अंदर भरने लगा। जिसे देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बस के ड्राइवर के हाथपांव फूल गए और उसने बस रोक दी। बस के अंदर जो बच्चे बड़े थे, वे खुद जल्दी-जल्दी बस से उतर गए, लेकिन छोटे बच्चे चीखते रहे। जिन्हें देखकर राहगीर ठिठक गए और उन्हें जल्दी-जल्दी बाहर निकलवाने के साथ ही बस में लगी आग पर काबू पाया। इधर, जैसे ही बच्चों के अभिभावकों तक बस में आग लगने की सूचना पहुंची तो वह लोग भी मौके पर पहुंच गए और ड्राइवर को खरी-खोटी सुनाई। बच्चों को सही सलामत देखकर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिना फिटनेस के दौड़ा रहे स्कूली वाहन
जिस बस में आग लगी थी, उसकी फिटनेस 18 जून 2019 को समाप्त हो चुकी है। इसके लिए न तो स्कूल प्रशासन ने कोई जरूरत समझी और न ही एआरटीओ ने। लिहाजा धड़ल्ले से बिना फिटनेस के स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वैन में तो और भी बच्चों का बुरा हाल
बसों के अलावा वैन में भी बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जाता है। इनका कोई मानक नहीं है। एआरटीओ की ओर से दिखावे के तौर पर चेकिंग अभियान चलता है, लेकिन एक बार की छोटी-मोटी कार्रवाई के बाद बंद हो जाता है।

जानकारी मिली है कि खुदागंज क्षेत्र में स्कूल संचालकों द्वारा कबाड़ा वाहनों से बच्चों को लाने ले जाने का कार्य हो रहा है। यह बेहद खतरनाक है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ गंगवार, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed