{"_id":"67f7689d7fdb01354b086ab2","slug":"fire-broke-out-in-furniture-shop-fire-brigade-brought-it-under-control-in-shahjahanpur-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू, हजारों रुपये का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू, हजारों रुपये का सामान जला
Thu, 10 Apr 2025 12:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:19 PM IST
सार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककरा में बृहस्पतिवार तड़के फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। आग से हजारों रुपये का सामान जल गया। दमकल यूनिट ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने बुझाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे मोहल्ला ककरा में खुशहाल की फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद दमकल यूनिट को सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल के नेतृत्व में टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फर्नीचर स्टोर में रखीं लकड़ियों में आग पर बमुश्किल काबू पाया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहीं आग लगने की घटनाएं
तेज हवा और गर्मी के कारण आगजनी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। अप्रैल के पहले हफ्ते में 56 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, पूरे मार्च भर में 52 ही घटनाएं हुईं थीं। खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी सिमरन का स्टेट्स देख टूटा राज, मौत को लगाया गले, आत्महत्या मामले में सात लोगों पर FIR
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर बात करें तो वर्ष 2022 में आग की 543 घटनाएं हुईं थीं। वर्ष 2023 में 409 घटनाएं हुई थीं। पिछले साल वर्ष 2024 में 546 आग की घटनाएं हुईं थीं। वर्ष 2025 में जनवरी से अब तक काफी आग की घटनाएं हो चुकी हैं। मार्च माह में 30 दिन में 52 स्थानों पर आग लगी और अप्रैल माह में आठ दिन में ही 56 स्थानों पर आग की घटनाएं हुईं हैं।
इन नंबरों पर दें सूचना
आग लगने पर घबराएं नहीं। फायर ब्रिगेड को सूचना दें। हेल्पलाइन नंबर 112, फायर कंट्रोल रूम 9454418523, अग्निशमन केंद्र जलालाबाद-9454418527, अग्निशमन केंद्र पुवायां -9454418525, अस्थाई अग्निशमन केंद्र तिलहर थाना कटरा के नंबर 9454418524, अस्थाई अग्निशमन केंद्र कलान थाना मिर्जापुर के नंबर 9454418526 पर तत्काल सूचना दें।
घर में इन बातों का रखें ध्यान
- बिस्तर पर लेटकर धूमपान न करें।
- बीड़ी, सिगरेट के टुकड़े को सुलगता हुआ न फेंके।
- चूल्हे की चिंगारी व गर्म राख को कूड़े के ढेर पर न फेंके।
- घी व तेल की आग पर पानी न डालें, लैंप छप्पर में न टांगें।
- खेत-खलिहान में बीड़ी न पियें।
- घर या प्रतिष्ठान में वायरिंग की जांच करते रहे। तार खुले नहीं होने चाहिए।