फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire broke out in DC MNREGA office due to short circuit

Shahjahanpur News: डीसी मनरेगा कार्यालय में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 09 Apr 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in DC MNREGA office due to short circuit
विकास भवन ​स्थित नवनिर्मित मनरेगा कार्यालय में आग लगने से जला फर्नीचर। संवाद
शाहजहांपुर। विकास भवन स्थित मनरेगा कार्यालय में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना फैलते ही विकास भवन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर तुरंत तीन फायर टेंडर पहुंच गए। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विकास भवन में प्रथम तल पर बने मनरेगा कार्यालय को दूसरी तरफ शिफ्ट करने काम हो रहा था। स्टाफ के बैठने वाले रूम में फर्नीचर लगाने व फिनिशिंग का कार्य चल रहा था। जब शॉर्ट सर्किट से आग लगी उस समय कमरे के अंदर कोई नहीं था। आग लगने से अचानक धुआं फैलने लगा।
विज्ञापन

इस देखकर आसपास के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर पर आ गए। इसी बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। विकास भवन के तीनों तरफ से फायर टेंडर लगाए गए। अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। प्लास्टिक आदि के सामान की वजह से धुआं काफी फैल गया। इसके बाद फायरकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझाया। एफएसओ बीएन पटेल ने बताया कि शॉर्ट सार्किट से आग लगी है। अंदर रखा सामान जल गया। इसमें दो एसी, एक कंप्यूटर और फर्नीचर आदि सामान था। डीसी मनरेगा यशवर्धन सिंह ने बताया कि कमरे में फिनिशिंग का कार्य हो रहा था। अभी कार्य पूरा नहीं हो पाया था। कार्य पूरा होने के बाद ही उद्धाटन होने की बात की जा सकती है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विकास भवन स्थित नवनिर्मित मनरेगा कार्यालय में आग लगने से जला फर्नीचर। संवाद

विकास भवन स्थित नवनिर्मित मनरेगा कार्यालय में आग लगने से जला फर्नीचर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed