फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire brigade rescues one and half year girl who fell in borewell

डेढ़ साल की रिचा ने दी मौत को मात: खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी मासूम, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

Sun, 30 Jul 2023 03:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 03:44 PM IST
सार

निगोही क्षेत्र के गांव बिरासिन में शनिवार को डेढ़ साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Fire brigade rescues one and half year girl who fell in borewell
फायर ब्रिगेड की टीम ने बच्ची की बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में शनिवार को गांव बिरासिन में दर्दनाक हादसा हुआ। गांव निवासी अभिषेक गुप्ता की डेढ़ वर्ष की बेटी रिचा बोरवेल में गिर गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी से खोदाई कराकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। मासूम बच्ची करीब दो घंटे तक बोरवेल में बिलखती रही। घटना के बाद माता-पिता की सांसें अटक गई थीं। जब बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया, तब उन्होंने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची का परीक्षण किया। उसकी हालत ठीक है।  

विज्ञापन


अभिषेक गुप्ता ने अपने घर के बाहर तीन-चार दिन पहले बोरिंग कराई थी। करीब 30 फुट गहरे गड्ढे के ऊपर बोरी डालकर ढक दिया गया था। सुबह करीब दस बजे उनकी बेटी रिचा खेलते हुए गड्ढे में गिर गई। उसके रोने की आवाज को सुनकर परिवार वालों ने इधर-उधर तलाश किया। गड्ढे में झांककर देखा तो वह उसमें दिखाई दी। काफी कम चौड़े गड्ढे से उसे निकालना संभव नहीं था। इस बीच गांव के तमाम लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें35 दिन... तीन हत्याएं: सीरियल किलर या है एक ही गैंग, इस आशंका से शाही में खौफ; महिलाओं ने खेत जाना छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गड्ढे के आसपास खोदाई कर बाहर निकाला 

सूचना पर प्रभारी तहसीलदार जगत मोहन जोशी, नायब तहसीलदार अवनीश और रिजवान, सीओ सदर सहित निगोही के थाना प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीडी पटेल के नेतृत्व में टीम ने सुबह 11.10 बजे बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने बोरिंग के गड्ढे के आसपास से जेसीबी से खोदाई कराई और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मौके पर पहुंची निगोही अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने बच्ची का चेकअप किया। इसके बाद टीम बच्ची को लेकर अस्पताल चली गई। डॉक्टर ने उसे टिटनेस आदि के इंजेक्शन लगाए। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची को सकुशल देखकर मां शालिनी समेत घर वालों की जान में जान आई। रेस्क्यू के दौरान परिजन व ग्रामीण उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed