फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire breaks out in readymade clothes shop, loss of lakhs

Shahjahanpur News: रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 06 May 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in readymade clothes shop, loss of lakhs
जलालाबाद। सोमवार रात सब्जी मंडी स्थित बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग अन्य दुकानों तक जाने से बच गई।
विज्ञापन


सब्जी मंडी स्थित रामबाबू मिश्रा व पारस वर्मा की साझेदारी में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। सोमवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके चले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख दुकान मालिकों के अलावा फायर बिग्रेड कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे आग अन्य दुकानों तक फैलने से बच गई लेकिन बुझाने तक आग ने उन दोनों दुकान में रखा पूरा सामान जलाकर राख कर दिया। दुकानदारों के अनुसार आग में करीब सात से आठ लाख रुपयों का नुकसान हो गया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed