{"_id":"66453cb13da3d597210efe04","slug":"fir-registered-against-two-youths-for-gang-rape-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118770-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामूहिक दुष्कर्म में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामूहिक दुष्कर्म में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Thu, 16 May 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 16 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज। महिला को जबरन जलालाबाद से अल्हागंज ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बाद में महिला चलती बस से गिरने से घायल हो गई। पीड़िता का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ मई को उसकी पत्नी जलालाबाद बस स्टैंड परिसर के पास दवाई लेने गई थी। अल्हागंज के अक्षय और सुनील ने उसकी पत्नी का मुंह बंदकर उसे गाड़ी में डाल लिया और अल्हागंज ले गए। वहां पर उन दोनों लोगों ने पत्नी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वे लोग पत्नी को जलालाबाद छोड़ने बस से आ रहे थे। रास्ते में पत्नी बस से गिरकर घायल हो गई। अक्षय ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर जब वह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो पत्नी ने उसे घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।