फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case filed against nine policemen including inspector for beating advocate in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अधिवक्ता की पिटाई कर छीने थे रुपये

Thu, 02 Feb 2023 03:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2023 03:30 PM IST
सार

इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ साढ़े पांच साल बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला 19 अगस्त 2017 का है। आरोपी पुलिसकर्मियों ने झूठा मुकदमा दर्ज पीड़ित अधिवक्ता को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।  
 

विज्ञापन
Case filed against nine policemen including inspector for beating advocate in Shahjahanpur
कोतवाली सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के टाउनहाल ओवरब्रिज के पास अधिवक्ता की पिटाई कर रुपये छीनने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर डीसी शर्मा समेत नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर सदर करेंगे।

विज्ञापन


मोहल्ला बारादरी निवासी वेंकटेश मिश्रा 19 अगस्त 2017 को अपने साथी अखिलेश सिंह और आशीष पांडेय के साथ स्टेशन की ओर जा रहे थे। टाउनहाल ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। 
विज्ञापन


वेंकटेश ने बताया कि बाइक सवार के गाली देने पर उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने वेंकटेश मिश्रा और उनके साथियों के साथ मारपीट की। इसके बाद कैंट चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह, बलराज सिंह, क्रांतिवीर सिंह, विजयवीर सिंह, अजय चौधरी व तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को बुरी तरह पीटा। अखिलेश की जेब से पांच हजार और वेंकटेश की जेब से 1720 रुपये छीन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने दर्ज कराया झूठा मुकदमा 

वेंकटेश का आरोप है कि वह सदर थाने में तहरीर देने गए तो पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। थाने में पुलिस कस्टडी में आरोपियों ने इंस्पेक्टर डीसी शर्मा के सामने उन लोगों की फिर पिटाई की। उनका मेडिकल परीक्षण भी नहीं होने दिया। जेल से छूटने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो टरका दिया गया। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। 

सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर थाना सदर बाजार में तत्कालीन इंस्पेक्टर डीसी शर्मा, एसओजी में रहे क्रांतिवीर सिंह, एसआई जयप्रकाश सिंह, बलराज सिंह, अजय चौधरी, विजय वीर सिंह व तीन अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे जिले में ट्रांसफर हो चुके पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed