फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR against three for attempting to rape and kidnap a girl

Shahjahanpur News: युवती से दुष्कर्म और अपहरण की कोशिश में तीन पर एफआईआर

Sun, 25 Feb 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
FIR against three for attempting to rape and kidnap a girl
जलालाबाद। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम युवती से दुष्कर्म और अपहरण की कोशिश में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर, युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

युवती के पिता की ओर से पूर्व में दी गई तहरीर में पीड़िता की उम्र 16 वर्ष बताई गई थी, लेकिन बाद में तहरीर बदलकर उम्र 20 दर्शायी गई। बताया कि 22 फरवरी की शाम करीब सात बजे उसकी बेटी घर से बाहर बने बठिया से कंडे लेने गई थी। वहां मौजूद धर्मेंद्र ने बेटी को बुलाया और पास में बंद पड़े एक स्कूल के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि अपराह्न करीब तीन बजे आरोपी के दो साथी रंजीत और प्रमोद भी वहां पहुंच गए। तीनों मिलकर उसे जबरन गांव से बाहर ले जाने लगे जब उसकी बेटी चीखी-चिल्लाई तब खेत में मौजूद गांव के कुछ लोग उस तरफ दौड़े तो तीनों आरोपी बेटी को छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी हरिपाल बालियान ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed