{"_id":"6931c1e93e79652a1808b04e","slug":"fines-collected-from-213-passengers-during-checking-drive-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-159458-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चेकिंग अभियान में 213 यात्रियों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चेकिंग अभियान में 213 यात्रियों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 213 यात्रियों से 65010 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंकित शर्मा के नेतृत्व में बरेली मंडल में चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन पर टीटीई को लगाकर अप और डाउनलाइन की 16 गाड़ियों को जांचा गया। सीएमआई एसके ठाकुर की निगरानी में चले अभियान में 48 यात्री बिना टिकट पकड़े गए।
एक्सप्रेस का टिकट लेकर सुपरफास्ट में बैठने वाले 89 यात्री पकड़े गए। इसी तरह गुटखा खाकर गंदगी करने वाले चार यात्रियों से छह सौ रुपये वसूले गए। शाम तक चले अभियान में 213 यात्रियों से 65010 का राजस्व वसूला गया। चेकिंग में एचआरवी चतुर्वेदी, वीरेंद्र मौर्या, अजय प्रताप, तेजराम, राजीव लोचन, नरेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे।