फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fine of 2.69 crore imposed on Om Infra Company.

Shahjahanpur News: ओम इंफ्रा कंपनी पर 2.69 करोड़ रुपये का जुर्माना

Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fine of 2.69 crore imposed on Om Infra Company.
शाहजहांपुर। अमृत योजना 2.0 के तहत शहर में पानी की आपूर्ति के लिए कार्य में धीमी गति होने पर शासन ने ओम इंफ्रा कंपनी पर दो करोड़ 69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी कंपनी पर एक करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

अमृत योजना 2.0 के तहत शहर में 129 करोड़ रुपये से 333 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाने की स्वीकृति जल निगम को अप्रैल 2025 में मिली थी। जल निगम की ओर से जिम्मा ओम इंफ्रा कंपनी को दिया गया था। शहर में 333 किमी लंबी पाइप लाइन डालने का काम ओम इंफ्रा कंपनी कर रही थी।
विज्ञापन

इसमें आठ ओवरहेड टैंक और 21 नलकूपों का निर्माण कराया जाना था। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी को मई 2027 में पूरा करना है। अब तक कंपनी सिर्फ 33 प्रतिशत के करीब काम कर पाई है। काम में धीमी गति की वजह से जल निगम ने कंपनी को कई बार नोटिस दिए, लेकिन काम में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम में धीमी गति के चलते कंपनी पर तीन माह पहले एक करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद भी कंपनी के कार्य में सुधार नहीं हुआ। अब दोबारा से 2.69 करोड़ का जुर्माना लगा है।
--
शहर की गलियों को खोदकर डाल दिया, आमजन को दिक्कत
कंपनी की ओर से शहर में जगह-जगह गलियों को खोदकर डाल दिया गया, लेकिन काम तेज गति से नहीं किया गया। खुदी पड़ी गलियों के कारण बारिश में काफी दुश्वारियों से जूझना पड़ा।

--
ओम इंफ्रा कंपनी के कार्य की धीमी गति होने की वजह से शहर के लोगों को परेशानी हो रही थी। लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। नोटिस जारी करने के बाद भी कंपनी ने कार्य में सुधार नहीं किया। इसके बाद कंपनी शासन की ओर से जुर्माना लगाया गया है।

- मोहम्मद अयाज, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed