{"_id":"68dffd1bd70c33a03904cc07","slug":"filled-potholes-on-major-city-roads-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154221-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहर की प्रमुख सड़कों के गड्ढों को भरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहर की प्रमुख सड़कों के गड्ढों को भरवाया
विज्ञापन
निशात तिराहा पर भरे गए गड्ढे। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के अंदर प्रमुख मार्गों पर नगर निगम ने खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों को भरवा दिया है। शुक्रवार को कई जगह पर गड्ढाें में कोलतार भरवाने के बाद उन्हें समतल किया गया।
प्रमुख सड़कों पर कई जगह पर गड्ढे होने पर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खस्ताहाल सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल, रहता है हादसों का अंदेशा शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जर्जर सड़कों के चलते होने वाली दुश्वारियां भी उजागर कीं थीं। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने सड़कों पर कार्य शुरू करा दिया है। निशात तिराहा और थाना सदर बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे पर बजरी डालकर भर दिया गया है। सड़क सही होने से त्योहारों पर खरीदारी करने आने वालों को दुश्वारियों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।