फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fifteen people injured in pickup and private bus collision in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पिकअप गाड़ी और निजी बस की टक्कर, 15 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

Sat, 15 Apr 2023 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 12:00 PM IST
सार

पलिया से बकरी भरकर बेचने के लिए मोहम्मदी जा रहे व्यापारियों की पिकअप गाड़ी और निजी बस की टक्कर हो गई। इससे 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
fifteen people injured in pickup and private bus collision in Shahjahanpur
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। पलिया से बकरी भरकर बेचने के लिए मोहम्मदी जा रहे व्यापारियों की पिकअप गाड़ी और निजी बस की टक्कर हो गई। इससे 15 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन


हादसा खुटार-मैलानी मार्ग पर बाबा चौराहे के पास शनिवार सुबह सात बजे हुआ। लखीमपुर के कस्बा पलिया निवासी जावेद, कल्लू, अरमान, सोहेल, जाकिर, रहमान, सलमान, फकीर मोहम्मद, इमरान, इरसाद, रिजवान, मोहम्मद नबी, सलीम, उमान घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण सोहेल, रहमान, सलीम और सलमान को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। हादसे के कारण यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed