फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fever grips area,health department worried

नहीं थम रहा बुखार का कहर, सेहत महकमा लाचार

Tue, 05 Sep 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Fever grips area,health department worried
जिले में करीब एक माह से फैले बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मरीजों की बढ़ रही संख्या के आगे स्वास्थ्य सेवाएं नाकाफी नजर आ रही हैं। ओपीडी में बनने वालों पर्चों में ज्यादातर बुखार के ही मरीज हैं। यही हाल ट्रामा सेंटर में भी हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए इमरजेंसी व जनरल वार्ड में अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं। जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनोरथपुर सहसोबारी में एक सप्ताह के अंदर सात बच्चों की मौत के साथ ही बुुखार ने इस कदर लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया कि दवा खाने के बाद भी उसका असर कम नहीं हो पा रहा है। दवा बेअसर होते ही बुखार बढ़ने को डॉक्टर भले ही सामान्य बता रहे हैं लेकिन वह खुद अचंभित हैं कि आखिर बुखार का असर कम क्यों नहीं हो रहा है। बुखार से पीड़ित निगोही क्षेत्र के गांव घुसगवां निवासी राजकुमार की नौ वर्षीय बेटी संध्या को तीन दिन से बुखार आ रहा है। प्राइवेट इलाज से जब फायदा नहीं हुआ, तब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।  इसी तरह से थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव देवकली निवासी हरिशचंद्र की 13 वर्षीय बेटी देववती, सदर क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर निवासी रामपाल का 18 वर्षीय पुत्र रामू, जलालाबाद निवासी 40 वर्षीय हनीफ, अल्हागंज क्षेत्र के गांव चौरा खुर्द निवासी 60 वर्षीय प्रहलाद आदि बुखार से पीड़ित हैं। ट्रामा सेंटर में सोमवार रात 12 बजे से लेकर मंगलवार 2.15 बजे तक 48 मरीज भर्ती किए जा चुके थे। इनमें ज्यादातर बुखार से पीड़ित थे, वहीं ओपीडी में बनने वाले पर्चों की संख्या भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed