फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Female students filled blank sheets with the colors of their imagination.

Shahjahanpur News: छात्राओं ने कोरे कागज पर भरे कल्पना के रंग

Tue, 13 Oct 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Female students filled blank sheets with the colors of their imagination.
मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने विज्ञान, शिक्षा, नवाचार और विकसित भारत की कल्पना को रंगों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राओं ने डॉ. कलाम के जीवन, वैज्ञानिक योगदान, शिक्षा के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को पोस्टरों के जरिये दर्शाया। उनकी रचनाओं में देशप्रेम के साथ डॉ. कलाम के विचारों के प्रति सम्मान भी दिखाई दिया। इंटीरियर डिजाइनर दिलशा इकबाल ने डॉ. कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि 15 अक्तूबर को डॉ. कलाम की जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे विज्ञान प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed