{"_id":"66e32a351146b9bf600d2b42","slug":"fault-in-33-kv-line-during-rain-blackout-in-many-localities-of-the-city-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127021-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश में 33 केवी लाइन में फाल्ट, शहर के कई मोहल्लों में ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश में 33 केवी लाइन में फाल्ट, शहर के कई मोहल्लों में ब्लैकआउट
Thu, 12 Sep 2024 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज हवा के साथ बारिश होने की वजह से नगर का बिजली नेटवर्क पटरी से उतर गया। पैना से आने वाली 33 केवी और 11 केवी की लाइन में कई जगह पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से पूरे शहर में ब्लैकआउट हो गया। बिजली निगम की टीम में आपूर्ति को बहाल करने में लगी है।
बृहस्पतिवार को दिन में तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया, लेकिन बिजली की लाइनों पर बरसात मुसीबत बनकर टूटी। तेज हवा की वजह से कई जगह पर पेड़ की डाल टूटकर लाइनों पर गिर गई। कुछ जगह पर पेड़ भी टूट कर तारों पर गिरे हैं। इसके चलते ककरा, रोजा, हथोड़ा, अब्दुल्लागंज, गोविंदगंज समेट अन्य उपकेंद्र के मोहल्लों की बिजली गायब हो गई। लोगों को बिजली के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बिजली निगम की टीमों ने आपको किसी को बहाल करने के लिए कार्य शुरू कर दिया। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि जनपद में भारी बारिश के कारण में फॉल्ट हुए हैं। कई जगह पर पेड़ टूटकर गिरे हैं। उसे सही करने प्रयास किया जा रहा है।
--
कुर्रियाकलां और जैतीपुर क्षेत्र में 30 घंटे से बत्ती गुल
शाहजहांपुर। बारिश के दौरान तेज हवा चलने से ग्रामीण क्षेत्र का बिजली नेटवर्क अस्त-व्यस्त हो गया है। कुर्रियाकलां क्षेत्र के चौहनापुर उपकेंद्र को हरदोई जिले के आगमपुर स्थित 132 केवी उपकेंद्र से निकली 33 केवी इनकमिंग लाइन के तार बुधवार सुबह करीब सात बजे टूट गए। इससे चौहनापुर उपकेंद्र के तीनों फीडर ठप हुए तो आसपास के 40 गांवों की बत्ती गुल हो गई। बृहस्पतिवार को दोपहर कुछ देर बिजली आई, लेकिन बाद में फिर गुल हो गई। जेई के अनुसार हाइटेंशन लाइन के तार पेड़ की डालें टकराने से टूटे हैं। उन्होंने बताया कि डालें छंटवाने का काम कराया जा रहा है। उधर, जैतीपुर उपकेंद्र से क्षेत्र के गांवों की बिजली आपूर्ति भी बुधवार सुबह सात बजे के बाद से बंद है। अवर अभियंता के अनुसार कई जगह बारिश में शार्ट सर्किट से इंसुलेटर फंटे हैं, लेकिन लाइनें भीगी होने से उन्हें बदलने में समय लग रहा है। संवाद