फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father returning after distributing wedding cards dies in accident.

Shahjahanpur News: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Sat, 25 Apr 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Father returning after distributing wedding cards dies in accident.
कलान। बेटे के तिलक और शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर बाइक से घर लौट रहे कबरा सलेमपुर पूर्वी गांव के 50 वर्षीय किशन पाल की शुक्रवार की शाम मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर एक ट्रक की पीछे से टक्कर लग जाने से सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार कायमगंज टढ़ई गांव के रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से शादी के घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

किशन पाल के पुत्र सचिन का एक मई को तिलक होना था और 12 मई को बरात जानी थी। किशन पाल बेटे के तिलक और शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए रामरतन के साथ शुक्रवार को दोपहर नयागांव पटना देवकली गए थे। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे स्टेट हाईवे पर बिचोला गांव के पास पीछे से आया एक ट्रक बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन

इससे बाइक समेत दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, किशन पाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेने के साथ ही घायल रामरतन को पीएचसी भेजा। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में किशनपाल की मौत से उनके घर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं। मौत की सूचना मिलने पर किशनपाल की पत्नी कमला देवी, पुत्र रजनीश, सचिन और छोटू तथा पुत्री सफेदी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी शिव दीन वर्मा बताया कि पुलिस के पहुंचने तक ट्रक लेकर उसका चालक भाग चुका था। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed