{"_id":"67e4d35dcaa4462cf10fe6ff","slug":"father-killed-his-four-children-and-then-committed-suicide-in-shahjahanpur-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी जान, धारदार हथियार से रेता मासूमों का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी जान, धारदार हथियार से रेता मासूमों का गला
Thu, 27 Mar 2025 09:57 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Mar 2025 09:57 AM IST
सार
Shahjahanpur Murder News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रोजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में एक सनसनीखेज वारदात में युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
मृतक के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मायके में थी पत्नी
रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष), कीर्ति (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं थीं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे।

चारपाई में लगा खून
- फोटो : अमर उजाला
मंजर देख कांप गई रूह
राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी रूह कांप गई।
ये भी पढ़ें- UP News: 'प्रेमिका ने बर्बाद कर दिया जीवन...', तमंचा लेकर छत पर चढ़ा युवक, पुलिस को सुनाई प्रेम कहानी

घर में पड़ीं मासूमों की चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। अंदर राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। वे चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव के साथ एक साल पहले हादसा हो गया था।
ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के इस शहर में डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर
ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के इस शहर में डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर
बच्चों के शव लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।
एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 36 साल के युवक ने अपने चार बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। युवक मानसिक रूप से परेशान था। पारिवारिक विवाद भी सामने आया है। घटना की जांच कराई जा रही है।