{"_id":"67e3b3f8ff3462accf08d9c5","slug":"liquor-sell-at-discount-in-bareilly-bumper-offer-whiskey-buy-one-get-one-free-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी के इस शहर में डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी के इस शहर में डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर
Wed, 26 Mar 2025 01:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:32 PM IST
सार
बरेली के डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर समेत कई इलाकों में खुलेआम दुकानों पर बोर्ड और नोटिस लगाकर डिस्काउंट पर शराब बेची जा रही है। इससे खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
शराब की दुकान पर लगा डिस्काउंट का बैनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 31 मार्च को आबकारी सत्र खत्म हो रहा है। एक अप्रैल से नये संचालक दुकान संभाल लेंगे। ऐसे में दुकानों पर जमा पुराने स्टॉक को खपाने के लिए शराब की दुकानों पर डिस्काउंट शुरू हो गया है। बरेली में जहां 20 फीसदी डिस्काउंट सामान्य रूप से दिया जा रहा है। वहीं, लोकल ब्रांड की व्हिस्की एक पर एक फ्री भी बेची जा रही है।
विज्ञापन
शहर के श्यामतगंज, डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर, राजेंद्र नगर में खुलेआम दुकानों पर बोर्ड और नोटिस लगाकर डिस्काउंट पर शराब बेची जा रही है। ऐसे में शराब के शौकीनों की भी भीड़ लग गई है। लोग एक साथ कई महीने का स्टॉक तक कर ले रहे हैं। पूरी बॉक्स तक एक साथ लोग ले जाते हुए देखे गए।
ये भी पढ़ें- UP: एक बाइक पर पांच सवार... हादसे में खत्म परिवार, महिला, पति, पुत्र और ससुर की मौत; मासूम बेटी हुई अनाथ
ये भी पढ़ें- UP: एक बाइक पर पांच सवार... हादसे में खत्म परिवार, महिला, पति, पुत्र और ससुर की मौत; मासूम बेटी हुई अनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
केवल विदेशी शराब ही नहीं, देसी पर भी डिस्काउंट चालू है। 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के डिस्काउंट टेट्रा पैक से लेकर बड़े साइज की पैक पर दिए जा रहे हैं। बीयर में भी इसी तरह 20 फीसदी तक की छूट चालू है।